Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ग्रामीणों ने मारपीट व अभद्रता का आरोप लगा संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर की कार्यवाही की मांग
KAUSHAMBI NEWS : सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर गनपा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को सिराथू तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर सत्तादल के एक नेता व उसके साथियों पर पूर्वजों द्वारा लगाए गए हरा पेड़ काटने का आरोप लगाया है, ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट व अभद्रता करते हुए धमकी भी दी गई है, ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर गनपा गांव के कौशिल्या, जलामति , निशा , जगदीश , राम आसरे , मोना देवी , श्यामा देवी , राम आसरे , ननकी देवी , सोनी देवी , दिनेश , नत्थू आदि लोगों ने शनिवार को सिराथू तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर बताया कि गुलामीपुर का मजरा हकीमपुर गांव में उनके पूर्वजों द्वारा लगाए गए हरे पेड़ो को सत्तादल के नेता द्वारा लगातार अवैध रूप से काटकर धराशाई कर दिया गया है, ग्रामीणों का आरोप है कि जिसका विरोध करने पर नेता अपने साथियों के साथ मिलकर महिलाओं को गाली गलौच कर अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगा और धमकी देने लगा। ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने पुलिस को जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए है।