Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

छात्र ने अपने मां बाप गांव जिला का नाम रोशन,
बेहद गरीबी पल कर पढाई लिखाई व मेहनत के दम पर किया नाम रोशन
LAKHIMPUR KHERI NEWS: पान की दुकान चलाने वाले गांव हरैया निवासी राधेश्याम के बेटे मनंजीत कुमार का CISF में चयन होने से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस खुशी की खबर से परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बेटे की सफलता की सूचना मिलते ही राधेश्याम की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने अपने मित्रों और रिश्तेदारों को यह शुभ समाचार दिया।मनंजीत की इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।यह सफलता युवाओं के लिए एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का उदाहरण बन गई है।