मारपीट की घटना में कार्यवाही को लेकर एसपी को दिया शिकायती  पत्र

PRATAPGARH NEWS: उदयपुर थाना क्षेत्र के अठेहा निवासी विजय सरोज पुत्र सुरेश सरोज ने मारपीट की घटना में कार्यवाही न होने पर अफसरों से इंसाफ की फरियाद की है। पीड़ित ने एसपी को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि बीते वर्ष ग्यारह दिसम्बर को घर के निर्माण को लेकर विपक्षियों ने मारपीट की घटना अंजाम दी। पीड़ित का कहना है सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल्हाड़ा भी जप्त किया।  इसके बावजूद पीड़ित के मुताबिक पुलिस घटना को लेकर कार्यवाही नहीं कर रही। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी अब भी धमकी देते हुए उसके घर के निर्माण में बाधा पहुंचा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *