Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज तथा मारपीट व तोड़फोड़ की घटना को लेकर लालगंज पुलिस ने आरक्षी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज थाने में तैनात आरक्षी विशालयादव व मुकेशचन्द्र गुप्ता सत्रह जनवरी को गश्त पर निकले थे। सूचना पर पुलिसकर्मी कोतवाली क्षेत्र के गजा का पुरवा पहुंचे। वहां पुरानी रंजिश को लेकर गांव के एकपक्ष के अरूण पटेल पुत्र हरीलाल, गीतादेवी पत्नी हरीलाल, रंजीत पुत्र हरिश्चन्द्र, सुमेरा देवी व कुछ अन्य एवं दूसरे पक्ष के इन्दे्रश पटेल पुत्र रामसजीवन, व चन्द्रेश पटेल, रजत पटेल, सुनीता देवी व कुछ अन्य आपस में गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गये। दोनों पक्षों ने तोड़फोड़ करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आयी। आरक्षी विशाल यादव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।