बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुआंे की हत्या चिन्ताजनक:प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने पड़ोसी बांग्लादेश में अलग अलग जिलों में अल्पसंख्यक हिन्दुआंे की दिलदहला देने वाली हत्या की घटनाओं को गम्भीर एवं चिंताजनक कहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दू होटल व्यवसायी लिटन चन्द्र घोष की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी। वहीं उन्होंने एक पेट्रोल पम्प पर कार्यरत हिन्दू कर्मचारी रिजन साहा की वाहन से कुचल कर की गयी हत्या को भयावह करार दिया। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि बांग्लादेश में लगातार अल्पसंख्यक हिन्दुओं तथा सिखों व  बौद्धों को कट्टरपंथियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद मोदी  सरकार की पड़ोसी देश में हिन्दुओं की असुरक्षा को लेकर आवाज खामोश है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को इन्दिरा गांधी ने साहसिक व दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए निर्मित कराया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस विरासत को भी असुरक्षा के वातावरण से निकालने में अक्षम साबित हो रही है। सांसद  प्रमोद तिवारी  ने महाराष्ट्र में नगर निकाय के चुनाव में मेयर पद पर भाजपा तथा शिवसेना शिंदे के बीच खींचतान को लेकर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए अपने सहयोगियों के साथ भी बेहिचक विश्वासघात किया करती है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि पहले शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने के नाम पर भाजपा ने वहां चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जैसे ही भाजपा को बहुमत मिल गया, उसने शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनने को मजबूर किया। उन्होंने कहा कि देश के पूर्वोत्तर के असम व मणिपुर समेत राज्यों में भी भाजपा असुरक्षा के वातावरण को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चाल व चरित्र तथा चेहरा छल व धोखे का रहा है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सत्ता के मद में चूर भाजपा और मोदी सरकार एसआईआर के नाम पर लोकतांत्रिक ढांचे को  भी कमजोर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि महंगाई तथा वैदेशिक मामलों में अक्षमता को छिपाने के लिए भाजपा एसआईआर और महात्मा गांधी के  नाम पर संचालित सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा को भी खत्मकर तानाशाही पर उतर आयी है। सांसद प्रमोद तिवारी का बयान रविवार को यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *