मौनी अमावस्या पर ओमघाट में गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

शैलेंद्र शरन सिंपल के आयोजन में हुई भव्य आरती

FATEHPUR NEWS: मौनी अमावस्या के अवसर पर गंगा बचाओ सेवा समिति द्वारा ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने आरती का आयोजन किया, जिसमें भक्तों ने दीपदान कर गंगा नदी की पवित्रता की कामना की। गायत्री परिवार के रामस्वरूप गुप्ता ने उपस्थित लोगों से अपील की कि गंगा नदी को गंदा न करें और उसकी सफाई का ध्यान रखें। आरती के अंत में डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया और नदी के संरक्षण में सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के रवींद्र सिंह, संत वासुदेव, आशीष गुप्ता, श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता, अशोक कुमार, वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक, प्रांशु रस्तोगी, विवेक दुबे, अंश तिवारी, माधव दीक्षित, अहम शर्मा, सुमित दीक्षित, शिवम मिश्रा और आर्यन मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *