Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जिलाधिकारी श्री तंवर ने एक-एक कर सभी प्रार्थनापत्रों को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्राप्त प्रार्थनापत्रों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पुलिस विभाग से संबंधित प्रार्थनापत्रों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस से जुड़े मामलों में पीड़ितों को समय पर न्याय मिलना चाहिए और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से कुल 54 मामले प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग के 31, पुलिस विभाग के 12, विकास विभाग के 08, अन्य विभागों के 03 प्रकरण शामिल रहे। इनमें से मौके पर ही राजस्व विभाग के 06, मामलों का निस्तारण कर दिया गया। शेष 48 प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील दिवस पडरौना में उपस्थित समस्त अधिकारियों/ कर्मचारी एवं आम जनमानस को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाया गया साथ ही हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा हस्ताक्षर कर किया गया।
कुशीनगर ने ठाना है बाल विवाह मुक्त जनपद बनाना है
इस अवसर पर परियोजना निदेशक पीयूष, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चन्द्र प्रकाश, बीएस राम जियावन मौर्य, उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी ऋषभ पुंडीर सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, एवं अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।