Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत रविवार को जनपद फतेहपुर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान टीमों ने शासन और पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल रहीं। इसके साथ ही महिलाओं की सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पंपलेट के माध्यम से दी गई। टीमों ने वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एंबुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में बताया। मोबाइल पैनिक बटन के प्रयोग का डेमो भी दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या परेशानी में बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। अभियान के माध्यम से महिलाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।