बुढ़े नाथ पालकी यात्रा समिति ने महाशिवरात्रि की तैयारी पर की बैठक

MIRZAPUR NEWS: श्री बुढ़े नाथ पालकी यात्रा समिति की बैठक में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर बुढ़े नाथ मंदिर से निकलने वाली पालकी यात्रा की तैयारी पर चर्चा हुई। यात्रा का मार्ग बुढ़े नाथ मंदिर से त्रिमोहानी, संकटाघाट, पक्के घाट, त्रिमुहानी, पसरह्ट़ा, धुन्धीकटरा, मुकेरी बाजार, लाल डिग्गी, नवीन सिनेमा के सामने पालकी यात्रा विश्राम स्थल पर महाआरती के पश्चात इमामबाडा, के बीः कालेज, काली जी के मंदिर से टेढ़ी नीम होते हुए पुनः बुढ़े नाथ मंदिर प्रांगण में ही यात्रा का समापन होगा । समिति के सदस्यों ने यात्रा मार्ग की मरम्मत, बिजली के तार और सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को पत्र सौंपने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम संयोजक राहुल जैन ने सभी शिवभक्तों से पालकी यात्रा की तैयारी में शामिल होने का आह्वान किया है। महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी, जिसमें सैकड़ों नागा साधू और संत महंत समेत हजारों शिवभक्त शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *