Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: रविवार को मड़िहान के देवरी कला में नीलम फूड प्रोडक्ट्स और किसान गोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ मीरजापुर की लोकप्रिय सांसद एवं मा. केंद्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक अनुप्रिया पटेल ने फिता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रबंधक निदेशक एवं अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक जगदीश सिंह पटेल, सह प्रबंधक निर्देशक एवं ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह, उप प्रबंधक निर्देशक नीलम सिंह ने मां विंध्यवासिनी का चित्र, पुष्प गुच्छ और मोमेंटो भेंट कर उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मिर्जापुर की ऐतिहासिक धरती पर नीलम फूड प्रोडक्ट्स के उद्घाटन का अवसर मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता और गर्व का विषय है। उन्होंने इसे केवल उद्योग का शुभारंभ नहीं, बल्कि किसानों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में निदेशक उद्यान बीपी राम, वरिष्ठ भाजपा नेता लाल बहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, बीएचयू प्रोफेसर राम सिंह, राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच रमेश पटेल, राष्ट्रीय सचिव किसान मंच रामाकांत पटेल, राष्ट्रीय सचिव चिकित्सा मंच डॉ. एसपी पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह, मेजर कृपा शंकर सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, जिला कृषि अधिकारी विकेश सिंह सहित तमाम भाजपा और अपना दल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।