Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBHADRA NEWS: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) द्वारा मध्यप्रदेश स्थित अमरकंटक में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में सोनभद्र के एडवोकेट संतोष कुमार को उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मुहर भी सौपी गई। समूचे देश भर में बूथ स्तरीय सदस्यता अभियान चालू करने पर बल दिया गया। गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि देश भर से विभिन्न प्रांतों से आए गोंगपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की गई और अच्छे कार्य करने वालों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें उत्तर प्रदेश सोनभद्र के एडवोकेट संतोष कुमार को उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष तथा मध्यप्रदेश की वैशाली धुर्वे को स्टूडेंट्स यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने समूचे देश भर के कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार में शामिल होने के लिए एकजुटता जरूरी है। अमरकंटक स्थित अमर ज्योति प्रांगण में 13 जनवरी और 14 जनवरी को अमरकंटक स्थित दादा हीरा सिंह मरकाम के मूर्ति का अनावरण राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस मौके पर वक्तताओं द्वारा एससी/एसटी के लोगों के ऊपर आए दिन हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता जाहिर की गई और इससे निजात दिलाने की रणनीति बनाई गई।
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम,युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह धुर्वे,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी,प्रदेश महासचिव रमाशंकर सिंह पोया,सोनभद्र के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया समेत विभिन्न प्रांतों से आए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।