Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: शहर के कचहरी रोड पर बीती देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद एक रिक्शा भी पलट गया। यह घटना कंपनी बाग स्थित इलाहाबाद बैंक के पास हुई।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा देर रात करीब 10:30 बजे हुआ। दो तेज रफ्तार बाइकों की जोरदार भिड़ंत हुई, जिसके बाद एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से गुजर रहे एक रिक्शा से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिक्शा पलट गया। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक बाइक सवार दिव्यांशु वर्मा और दूसरा पीयूष गुप्ता शामिल हैं। इनके अलावा, रिक्शा चालक, रिक्शे पर बैठा एक व्यक्ति और हादसे में एक बच्चा भी चोटिल हुए हैं। कुल पांच लोगों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिश्राना चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मिश्राना चौकी प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दो एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ओयल भेजा गया। चौकी प्रभारी अजीत कुमार ने रविवार को सुबह करीब 9:30 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त हुई दोनों बाइकों को चौकी में खड़ा कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने भी घायलों की मदद की