अखिल भारत हिन्दू महासभा की हुई बैठक में संगठन का हुआ विस्तार

LAKHIMPUR KHERI NEWS: अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ0 पीयूष शुक्ला के आवास पर आयोजित हुई। इस बैठक में जिला एवं गोला नगर के कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा की गई। जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री डॉ सचिन पांडेय के द्वारा जिला एवं नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा एडवोकेट सविता बाजपेई को मनोनीत किया गया। साथ ही गोला नगर उपाध्यक्ष प्रीति सिंह, दिनेश मिश्रा को वरिष्ठ जिला महामंत्री, लवलेश जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष, रामजी रस्तोगी को जिला उपाध्यक्ष व गोला नगर उपाध्यक्ष प्रीति सिंह को मनोनीत किया गया। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि सभी पदाधिकारी अपनी कार्यकारिणी के द्वारा संगठन के कार्य एवं कार्यकारिणी के विस्तार पर ध्यान दें। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री डॉ0 सचिन पांडे, जिला अध्यक्ष डॉक्टर पीयूष शुक्ला,  जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सविता बाजपेई, महिला नगर अध्यक्ष उर्मिला शर्मा, युवा नगर अध्यक्ष गोला रितेश पांडेय, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरिजा शंकर, अंकित बाजपेई, कल्पना तिवारी व दिनेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *