Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: नगर के तालपुरा क्षेत्र में नेहरू पार्क के समीप नवनिर्मित आरएस फिटनेस जिम का शुभारम्भ रविवार को विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। जिम का उद्घाटन संचालक के माता-पिता उमेश आर्या एवं राधा आर्या द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के पश्चात फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिम के संचालक राज आर्या एवं शिशांत आर्या ने बताया कि आरएस फिटनेस जिम को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया गया है, जहाँ युवाओं एवं आम नागरिकों के लिए फिटनेस से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। जिम में अत्याधुनिक मशीनें, प्रशिक्षित मार्गदर्शन तथा स्वच्छ वातावरण उपलब्ध रहेगा, जिससे लोग बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि आज के व्यस्त जीवन में फिटनेस अत्यंत आवश्यक हो गई है और इसी उद्देश्य से इस जिम की स्थापना की गई है, ताकि क्षेत्र के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। शुभारम्भ अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा मौजूद रहे. जिनमें प्रमुख रूप से नितेश, सचिन, शिवम, आयुष, कुलदीप, चमन, कुणाल, पंकज, जयेश सहित अन्य लोग शामिल रहे। सभी उपस्थित लोगों ने जिम के सफल संचालन की शुभकामनाएँ दीं।