Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में क्षेत्र के पत्रकार ज्ञानप्रकाश शुक्ल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पत्रकार चंद्रशेखर तिवारी को मण्डल अध्यक्ष चयनित किये जाने पर यहां प्रसन्नता जतायी गयी है। महासंघ की घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस बार ज्ञानप्रकाश शुक्ल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। वह महासंघ के पत्रकार उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी भी हैं। इधर निवर्तमान जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी को प्रोन्नत कर प्रयागराज मण्डल में महासंघ के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। सोमवार को जिले के पत्रकार ज्ञानप्रकाश शुक्ल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष चयनित किये जाने की जानकारी मिलने पर स्थानीय पत्रकारों व प्रबुद्धजनों ने प्रसन्नता जतायी है। चयन के लिए महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र तथा राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया के प्रति महासंघ की लालगंज तहसील इकाई के पदाधिकारियांे ने आभार भी जताया है।