किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने को लेकर गंभीर धाराओं में केस

PRATAPGARH NEWS: किशोरी को बहला फुसलाकर भगाए जाने को लेकर लालगंज पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के एक गांव के पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सत्रह जनवरी को दिन में तीन बजे उसकी सोलह वर्षीया पुत्री साइकिल से लालगंज बाजार में कपड़ा खरीदने निकली। देर रात तक उसकी नाबालिग बेटी घर वापस नही आयी। खोजबीन करने पर अठारह जनवरी को दिन में उसकी बेटी लालगंज कोतवाली के खालसा चौराहे पर गांव के आरोपी नीरज सरोज पुत्र राजू के साथ दिखी। तहरीर में कहा गया है कि आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ जबरिया रात गुजारी और परिजनों को धमकाया कि वह अब नाबालिग के साथ ही रहेगा। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी नीरज के साथी अजय वर्मा पुत्र श्रीपाल निवासी पूरे पहलवान पूरे वंशी किशोरी को भगाने में साजिशकर्ता है। तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि केस दर्ज हुआ है, आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *