नकदी समेत जेवरात चोरी को लेकर दर्ज हुआ केस

PRATAPGARH NEWS: लालगंज कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के डगरारा निवासी बाबूलाल तिवारी पुत्र रमाकांत ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सत्रह जनवरी की रात बदमाशों ने उसके घर में चोरी की घटना अंजाम दी। बदमाशों ने घर के अंदर बेड में रखे पांच हजार नकद व महिलाओं के सोने चांदी के आभूषण उड़ा लिये। वहीं पड़ोस के उमेशचंद्र तिवारी पुत्र रामअभिलाष त्रिपाठी के घर भी कपड़े व जेवरात के साथ बदमाशों ने पचीस हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *