86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में मीरजापुर विधायकों ने लिया भाग

MIRZAPUR NEWS: सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन, लखनऊ में 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रमुख अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह उपस्थित रहे। सम्मेलन में आगंतुक अतिथियों का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र तथा मझवां विधायक  सूचिस्मिता मौर्य ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *