Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ग्राम विकास अधिकारी को निलम्बित करने के निर्देश
KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज विकास खण्ड सिराथू की ग्राम रघुनाथपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान विद्यालय के बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य अधूरा पाए जाने एवं गेट लगा न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए खण्ड विकास अधिकारी को गेट लगवाने एवं बाउण्ड्रीवाल का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय के शौचालय की साफ-सफाई की स्थिति ठीक न पाए जाने पर प्रधानाचार्य व ग्राम प्रधान को शौचालय की साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक से नामांकित बच्चां की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि बच्चों की उपस्थिति और बढ़ाया जाय। शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाय एवं बच्चों को मानक के अनुरूप मध्यान्ह भोजन प्रदान किया जाय। उन्होने कक्षा में निपुण तालिका लगी न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक को निपुण तालिक लगाने के साथ ही तालिका अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होने विद्यालय परिसर में स्थित ऑगनबाड़ी केन्द्र में पोषाहार का वितरण न पाए जाने एवं इ.सी.सी.ई. का उपयोग न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सी.डी.पी.ओ. को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने एवं पोषाहार का वितरण समयबद्ध कराने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन जर्जर अवस्था में पाए जाने पर खण्ड विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को गॉव की नालियों एवं गांव में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था तथा सभी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल के बाउण्ड्रीवाल का कार्य अधूरा व गेट न लगाने, सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई की स्थिति ठीक न पाए जाने आदि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर ग्राम विकास अधिकारी विनय कुमार चौधरी को निलम्बित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 3 सदस्यीय-परियोजना निदेशक, अधिशासी अभिंयता लो.नि.वि. एवं सहायक वित्त व लेखाधिकारी बेसिक की टीम गठित कर जॉच कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सिराथू भावेश शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।