Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: सोमवार को पिडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ प्रयागराज की 18 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रिवांस बैठक का आयोजन कुम्भ मेला लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सुरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक संघ के मंडल अध्यक्ष श्री रविशंकर मिश्र के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में जनपद मंत्री राम अचल पाल एवं क्षेत्रीय मंत्री धर्मराज यादव द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को बिंदुवार रूप से प्रस्तुत किया गया, जिस पर अधिशाषी अभियंता ने गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए सहानुभूतिपूर्वक निराकरण का आश्वासन दिया। यह ग्रिवांस बैठक माघ मेला क्षेत्र स्थित त्रिवेणी पुल, सहायक अभियंता द्वितीय के शिविर में आयोजित की गई। बैठक में अवर अभियंता सुमित कुमार सिंह, स्टेनो अरविन्द कुमार, मेला कार्यकारी अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ल, मेला अध्यक्ष धनराज यादव, मेला मंत्री श्री राम निरंजन, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय संगठन मंत्री संजीत कुमार यादव, संयुक्त मंत्री विजय कुमार भारतीय सहित लाल जी भारतीय, राम कुमार निषाद, आशीष कुमार निषाद, उपाध्यक्ष धर्मशंकर, योगेश कुमार, सुरेश, प्रदीप कुमार समेत अनेक संघ पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक वातावरण में संवाद हुआ, जिससे कर्मचारियों में संतोष एवं आशा का संचार हुआ।