वीरांगना नगर में अर्णव किचन रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ, छात्रों व नियमित ग्राहकों को मिलेगा विशेष डिस्काउंट

JHANSI NEWS: वीरांगना नगर क्षेत्र मे “अर्णव किचन रेस्टोरेंट” का विधिवत शुभारंभ हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। रेस्टोरेंट का शुभारंभ स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। अर्णव किचन रेस्टोरेंट में आमजन को किफायती दरों पर शुद्ध, पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। रेस्टोरेंट में भोजन की प्लेट सिस्टम व्यवस्था रखी गई है, जिसमें रोटी, सब्जी, दाल, पराठा सहित अन्य घरेलू स्वाद के व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। विशेष रूप से छात्रों एवं नियमित ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए मंथली डिस्काउंट योजना भी प्रारंभ की गई है, जिससे कम बजट में गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सकेगा। अर्णव किचन रेस्टोरेंट के संचालक  ज्ञानेंद्र शुक्ला ने बताया कि उनका उद्देश्य क्षेत्रवासियों को स्वच्छ वातावरण में घर जैसा स्वाद प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उद्घाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने फीता काटकर किया । इसके साथ ही वीरांगना नगर कल्याण समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिव अनिल खरे, उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता, लालजी गुप्ता, पंकज शुक्ला,  शैलेंद्र निरंजन, विजय निरंजन, प्रदीप गुप्ता, जे.पी. साहू,  ज्ञानेंद्र शुक्ला, प्रवीण शर्मा, अंकित चतुर्वेदी,  नरेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने अर्णव किचन रेस्टोरेंट के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया। कार्यक्रम के अंत में मोहित भटनागर एवं श्रीमती पुष्पा भटनागर ने संयुक्त रूप से उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *