रंजिश में महिला की पिटाई को लेकर दो लोगों पर केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: महिला की पिटाई में जेठ व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। लालगंज कोतवाली के बेलहा मुड़ियन का पुरवा गांव निवासी मीना देवी पत्नी बृजेंद्र वर्मा ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसके पति हरियाणा में ईट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। पीड़ित महिला के मुताबिक 14 जनवरी को  जेठ राजेश पुत्र रामसजीवन व जेठानी बबली पत्नी राजेश ने एक राय होकर गालियां देते हुए लाठी व डण्डा से मारने लगे। शोर मचाने पर उसकी सास बीचबचाव करने आई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। उसके बाद से आरोपी लगातार जानलेवा धमकी दे रहे है। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *