Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: खेत में काम करने गई महिला को झांसा देकर उचक्के सोने की टप्स लेकर भाग निकले। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच की जा रही है। उदयपुर थाना के पूरे बक्शी निवासी अरविंद सोनी पुत्र जीतलाल ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि 19 जनवरी को उनकी माँ कलावती सोनी अपने खेत की देख रेख करने गयी थी। इस बीच बाइक सवार दो उचक्के पहुँचे और कान में पहना गया सोने की टप्स एक निकलावा लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती, उचक्के टप्स लेकर भाग निकले। उदयपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उचक्कों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।