Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: मंगलवार को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक, लालगंज शाखा के अध्यक्ष पद का चुनाव विकास खंड कार्यालय, लालगंज में संपन्न हुआ। इस चुनाव में अपना दल एवं एनडीए समर्थित प्रत्याशी डॉ. एस. पी. सिंह पटेल निवासी ग्राम व पोस्ट लालगंज का एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
डॉ. एस. पी. सिंह पटेल के नामांकन प्रस्तावक शिवकुमार तथा समर्थक रामनरेश रहे। किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन न किए जाने के कारण चुनाव अधिकारियों ने उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने डॉ. एस. पी. सिंह पटेल की निर्विरोध जीत को एनडीए की नीतियों एवं जनसमर्थन की जीत बताया। इस अवसर पर उपस्थित चुनाव प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री दिनेश वर्मा, अखिलेश सिंह, रमाशंकर सिंह पटेल, रमाकांत पटेल, उदय पटेल, बसंत पाल, गुलाब बहादुर, तुलसी पाल, रामचंद्र सिंह सहित अनेक लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।