Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: मनरेगा बचाओ महासंग्राम कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सिटी ब्लॉक की ग्राम सभा बीकना में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी मीरजापुर के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवशंकर चौबे, अर्चना चौबे (प्रभारी मनरेगा) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष छोटू चौबे ने की। कार्यक्रम का संचालन गुलाब चंद्र पांडे ने किया, जबकि व्यवस्थापक की भूमिका सोना अंसारी (मंडल उपाध्यक्ष, लोहदी) ने निभाई। इस अवसर पर कन्हैयालाल पाठक, शबनम अंसारी, राजू भारती, संतोष पटेल, राजेश, सोना अंसारी (मंडल अध्यक्ष, लोधी मंडल), मुस्तफा अंसारी, खुर्शीद अंसारी, दीपक कुमार, सलाउ अंसारी, अब्बास हाशमी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।