धर्म परिवर्तन कराने और शोषण के आरोप में जिम ट्रेनर व उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  शहर में स्थित केजीएन जिम में युवती को बहलाकर धर्म परिवर्तन कराने और शोषण करने के आरोप में पुलिस ने जिम ट्रेनर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि विशेष समुदाय का जिम ट्रेनर युवती को प्रेम जाल में फंसा कर उसका शोषण कर रहा था और अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी ने पीड़िता से पैसे भी ऐंठे है। यह मामला देहात कोतवाली थाना क्षेत्र का है पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *