Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) आमजनमानस द्वारा अपने मोबाइल खो जाने पर भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित संचार साथी पोर्टल पर आम जनमानस द्वारा की गयी शिकायतों, यूपीकॉप ऐप पर लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट व जनपद बलरामपुर के समस्त थानों से प्राप्त हो रहे मोबाइल फोन गायब/ गुम हो जाने से सम्बन्धित प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के द्वारा उक्त गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाये गये अभियान के अर्न्तगत टीम द्वारा कुल 132 अदद स्मार्ट फोन बरामद किये गये। उक्त बरामदशुदा स्मार्ट फोन की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है। उक्त मोबाइल दिनांक 20/01/2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किये गए। मोबाइल लौटाए जाने के दौरान, उपस्थित नागरिकों ने बलरामपुर पुलिस, विशेषकर साइबर टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्य पुलिस की सतर्कता, प्रतिबद्धता और तकनीकी दक्षता का प्रतीक है। इस पहल से न केवल जनता का पुलिस पर विश्वास मजबूत हुआ है, बल्कि यह भी सिद्ध हुआ है कि जनपद बलरामपुर पुलिस हर पीड़ित की सहायता के लिए सदैव तत्पर है। बलरामपुर पुलिस का यह प्रयास न केवल गुमशुदा सम्पत्ति की बरामदगी का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आधुनिक तकनीक और टीम वर्क से किसी भी चुनौती को सफलता में बदला जा सकता है। जनपद बलरामपुर पुलिस आम जनमानस को विश्वास दिलाती है कि गुमशुदा मोबाइल बरामदगी की यह पक्रिया निरंतर जारी रहेगी ।पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइल फोन बरामदगी करने वाली साइबर टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।