भारतीय किसान यूनियन भानू ने एसडीएम को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख)  विद्युत विभाग द्वारा पचपेड़वा थाने में किसान यूनियन के लोगों के खिलाफ़ मुकदमा लिखे जाने के खिलाफ ज्ञापन दिया गया। भारतीय किसान यूनियन भानू के ज़िला अध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में तहसील तुलसीपुर में मासिक पंचायत/धरना प्रदर्शन का आयोजन
किया गया। मुख्यमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम तुलसीपुर राकेश जयंत को सौंपा गया और लिखे गए मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग की गयी, साथ ही जिले के गन्ना मिलों पर क्षेत्र के गन्ना किसानों के गन्ने की पहले तौल की मांग दोहराई गयी।
किसानों के हर प्रकार के कर्ज को माफ़ करने की मांग  उठाई गयी।विधवा- वृद्धा पेंशन में पात्रों को लाभ मिले, इसकी भी मांग की गयी।गौशाला में गायों की हो रही मृत्यु के जांच की मांग की गयी।
इस अवसर पर ज़िला प्रभारी सियाराम विश्वकर्मा,ज़िला उपाध्यक्ष राम सनेही,ज़िला प्रवक्ता गौतम प्रसाद ओझा,ज़िला सचिव अरविंद कुमार तिवारी,ज़िला महामंत्री आनंद प्रकाश तिवारी,ज़िला कार्यकारणी पृथ्वी यादव, ज़िला संगठन मंत्री अतीक अहमद,ब्लॉक अध्यक्ष सदर सुधाकर विश्वकर्मा,तहसील उपाध्यक्ष तुलसीपुर आलम खान,ब्लॉक अध्यक्ष पचपेड़वा सद्दाम कुरैशी सहित सभी पदाधिकारी व क्षेत्र के सैंकड़ों किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *