Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जनपद में लगातार जारी है जागरूकता अभियान
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज–5.0” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद फतेहपुर के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एण्टी रोमियो टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। टीमों द्वारा शासन एवं पुलिस विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही महिलाओं की सहायता हेतु उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पंपलेट के माध्यम से दी गई, जिनमें वीमेन पावर लाइन–1090, पुलिस आपातकालीन सेवा–112 (इमरजेंसी कॉल/पैनिक बटन का मोबाइल पर डेमो), सीएम हेल्पलाइन–1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन–102, एम्बुलेंस सेवा–108, महिला हेल्पलाइन–181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन–1930 शामिल हैं। मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में निर्भीक होकर सहायता लेने एवं पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।