Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BHADOHI NEWS: अवैध मदिरा की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जनपद में आबकारी विभाग द्वारा प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार की रात आबकारी विभाग की टीम ने लालानगर चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की। इसके साथ ही देशी शराब की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। दरअसल आबकारी आयुक्त एवं डीएम भदोही के आदेश एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त वाराणसी जोन वाराणसी तथा उप आबकारी आयुक्त मिर्जापुर प्रभार मिर्जापुर के द्वारा अवैध मदिरा की तस्करी पर अंकुश लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में अवैध मदिरा की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जनपद में प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार की रात आबकारी निरीक्षक रजनीश कुमार पांडेय, अनिल कुमार, सूर्यभान ने मय स्टाफ के साथ लालानगर चेकपोस्ट पर चेकिंग किया। इसके साथ ही कंपोजिट दुकान कौलापुर तथा देशी शराब की दुकान कौलापुर व गोपीगंज नं. 4 का आकस्मिक निरीक्षण किया। जहां क्यूआर कोड का मिलान कर स्टाक का सत्यापन किया गया तथा विक्रेता को नियमानुसार दुकान संचालन के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर आबकारी टीम में प्रधान आबकारी सिपाही एवं आबकारी सिपाही उदय सिंह, पवन मिश्र, भाईलाल सरोज, तौकीर खां, अरशद जमाल आदि शामिल रहे।