करोड़ों की जमीन पर कब्जे का आरोप, मौके पर बढ़ा तनाव

JAUNPUR NEWS: जिले के सदर तहसील क्षेत्र में करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। मामले को लेकर मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। परमानतपुर परगना हवेली, तहसील सदर अंतर्गत मौजा हुसैनाबाद स्थित भूमि गाटा संख्या 79 मि. व 81 मि. को लेकर विवाद सामने आया है। राजेश कुमार पुत्र बिहारी लाल ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उक्त भूमि पर विपक्षी जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप के मुताबिक उषा देवी पत्नी हरेंद्र सिंह एवं धर्मेंद्र सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है। पीड़ित का कहना है कि जमीन की कीमत करोड़ों रुपये में है और कब्जे के प्रयास से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कब्जा रुकवाने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *