छात्रों ने जानी एसटीपी, एफएसटीपी की कार्यप्रणाली

Prayagraj News : नैनी स्थित यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी (यीआईपी) एवं यूनाइटेड कॉलेज ऑफ फार्मेसी (यूसीपी) के डी.फार्मा पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों हेतु शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 70 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इसके तहत विद्यार्थियों ने नैनी स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) एवं फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) का भ्रमण किया।
एसटीपी प्लांट प्रभारी श्री महेन्द्र साहू द्वारा एसटीपी एवं एफएसटीपी प्लांट की कार्यप्रणाली, अपशिष्ट जल शोधन की वैज्ञानिक प्रक्रिया, पर्यावरण संरक्षण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका एवं स्वच्छता के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला में सभी अतिथि वक्ताओं ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन यूआईपी के प्राचार्य प्रो. आलोक मुखर्जी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।
इस मौके पर कार्यकारी अभियंता श्री सौरभ सिंह, युव सामाजिक सेवा संस्थान (एनजीओ) के सचिव आलोक शुक्ला, अनुराग मौर्य तथा एनएसएस समन्वयक मुकुल मौर्या के साथ-साथ विशाल सिंह एवं श्री उपेन्द्र सिंह उपस्थिति रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *