कूड़ा घर का निर्माण कार्य देखने गये प्रधानपति की पिटाई

PRATAPGARH NEWS:  सांगीपुर थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ गांव में ग्राम पंचायत की ओर से कूड़ा घर का निर्माण चल रहा है। बीती बीस जनवरी को प्रधानपति अरविंद यादव प्रस्तावित भूमि पर हो रहे कूडा घर के निर्माण को देखने गये थे। आरोप है कि इसी बीच गांव के उदयपाल, अजय यादव, आशीष यादव जबरन निर्माण कार्य बंद कराने लगे। प्रधानपति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जमकर मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। सांगीपुर थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद दोषियो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *