घर में घुसे चोर उड़ा ले गये जेवरात, जांच में जुटी पुलिस

PRATAPGARH NEWS:  लालगंज कोतवाली के पूरे वंशी निवासी शांतिभूषण तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीस जनवरी की रात अज्ञात चोर घर से जेवरात उठा ले गये। सुबह उठने पर पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी हुई तो होश उड गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन चोरों का कोई सुराग नही लग सका। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *