अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को संसद से पारित कराए जाने की उठाई आवाज

गोरखपुर में हस्ताक्षर अभियान के जरिए रूरल बार एसोसिएसन ने सिटी मजिस्टेªट को सौंपा ज्ञापन

GORAKHPUR NEWS: ऑल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन द्वारा संसद में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक पारित कराए जाने को लेकर बुधवार को यहां दीवानी तथा कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्टेªट उत्कर्ष श्रीवास्तव को ज्ञापन भी सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल की अगुवाई में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजवाए गए ज्ञापन में एसोसिएसन ने संसद के बजट सत्र में केंद्र सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को पास कराए जाने की मांग उठाई है। वही दीवानी परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष अधिवक्ताओ ने इस अधिनियम को पारित कराए जाने का पुरजोर संकल्प भी जताया। आमसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि इस समय अधिवक्ताओं की सुरक्षा सबसे चिंताजनक है। उन्होने कहा कि सड़क चौराहे से लेकर अदालत परिसर तक में वकीलो ंपर रोज प्राणघातक हमले हो रहे हैं। उन्होने हाल ही में लखनऊ हाईकोर्ट परिसर में पुलिस की दबिश को न्यायालय की गरिमा पर भी गहरा आघात ठहराया। उन्होने कहा कि बजट सत्र में संसद में सरकार यह विधेयक नही ले आयी तो अगले चरण में उनका एसोसिएसन नई दिल्ली कूच कर संसद का घेराव भी करेगा। राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि प्रदेश के बलरामपुर, बाराबंकी के हैदरगढ़ समेत कई जिलों में वकीलों पर अराजकतत्वों ने हमला बोला है। उन्होने कहा कि सरकार वकीलों को शिक्षकों व कर्मचारियों की भांति पांच लाख रूपये का कैशलेस हेल्थ बीमा तक नहीं दे पा रही है। सिविल कोर्ट बार एसोसिएसन के पूर्व महामंत्री अजय आनन्द ने भी अधिवक्ताओं की सुरक्षा व सम्मान तथा सुविधाओं पर सरकार से प्रभावी कदम उठाये जाने की मांग की। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रूदल यादव व संचालन अधिवक्ता सन्नीचंद्र कौशिक ने किया। इस मौके पर इरफान खान, योगेश प्रताप सिंह, अंजू सिंह, सुनील यादव, विवेक सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, राघवेंद्र मिश्र, अजीतनाथ चौधरी, गौरव वर्मा आदि अधिवक्ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *