Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: बुधवार को जिलाधिकारी पवन गंगवार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी सभागार में उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, मीरजापुर की ओर से प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) द्वारा उद्योग एवं उद्यमियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से परिपूर्ण प्रकाशित पुस्तक को आईआईए अध्यक्ष आशीष बुधिया, उनकी टीम एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी द्वारा जिलाधिकारी को भेंट किया गया। बैठक के दौरान मिर्जापुर शहर की जर्जर एवं खस्ताहाल सड़कों, झुके एवं खराब बिजली के खंभों को बदलने, शास्त्री सेतु पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, उद्योगों एवं व्यापारियों को आ रही विभिन्न समस्याओं, तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही ऋण योजनाओं में बैंकों द्वारा की जा रही अनावश्यक देरी और जटिलताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उद्योगों और व्यापारियों के हित में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई। बैठक में व्यापार मंडल की ओर से वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष/नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी, वरिष्ठ जिला महामंत्री दुर्गा प्रसाद चौधरी, मंडल प्रभारी अमित श्रीनेत, आईआईए अध्यक्ष आशीष बुधिया, मनोज खंडेलवाल, मोहन अग्रवाल, नगर युवा अध्यक्ष अमन दुबे, नगर सचिव हिमांशु सेठ तथा मेटल एंड ब्रास संगठन के अध्यक्ष आशीष सिंह उपस्थित रहे।