अजय भारती की प्रथम पुण्यतिथि  मनाई गई

PRAYAGRAJ NEWS:  राजकीय मुद्रालय मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा राष्ट्रीय शिशु विद्यालय एवं महिला शिल्प कला प्रशिक्षण केंद्र के पूर्व प्रबंधक स्व अजय भारती की प्रथम पुण्यतिथि पर गवर्नमेंट प्रेस के सभागार में स्व अजय भारती की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें कर्मचारियों एक सच्चा हितैषी बताया। उक्त अवसर पर राजकीय मुद्रालय के सहायक निदेशक, कई प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा स्व अजय भारती की पत्नी सुशीला और उनके बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन का आयोजन कर्मचारी नेता अजय राजू ने किया। इसी क्रम में मंफोर्डगंज स्थित राष्ट्रीय शिशु विद्यालय में शोक सभा आयोजित कर शिक्षको, छात्र छात्राओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। उक्त अवसर पर  स्व भारती के परिजन सहित विद्यालय प्रबन्धन समिति के एल के अहेरवार, प्रांजल सिंह, प्रत्युष सिंह, अरुणामयी होर, रविता कुशवाहा, रश्मि मिश्रा कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यक सी एल कुशवाहा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *