Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जमुआ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बोले जिला पंचायत सदस्य
PRAYAGRAJ NEWS: 11 जनवरी से चल रहे जमुआ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को संसारपुर और मेजबान टीम जमुआ के बीच कड़े मुकाबले के साथ खेला गया। जिसमें संसारपुर ने 12 ओवर में 117 रन बनाकर जमुआ टीम को 24 रन से पराजित कर लीग की ट्राफी अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य सोमदत्त सिंह पटेल ने ट्राफी और पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जिला पंचायत सदस्य समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष सोमदत्त सिंह पटेल ने कहा कि जिस टीम ने अधिक मेहनत किया उसके हाथ जीत लगी और जिस टीम ने कम मेहनत किया उसके हाथ हार लगी उन्होंने हारने वाले खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा करते हुए कहा कि मेहनत करें निश्चित जीत हासिल लगेगी। साथ ही विजेता टीम के खिलाड़ियों को उन्होंने बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर कोरांव तहसील में खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य कराया जाएगा। दस दिवसीय लीग के दौरान दर्जनों टीमों के खिलाड़ी मैच खेले। अंततः फाइनल मैच मेजबान टीम जमुआ और संसारपुर टीम के बीच खेला गया। बड़ी संख्या में क्रिकेट खेल प्रेमी दर्शकों का जमावड़ा जमुआ तालाब पर 10 दिन से लगा रहा। और तरह तरह की दुकानें सजी थी। साथ ही दर्शकों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। दर्शकों का उत्साह देखकर टीम के कप्तान अमर सिंह एवं सभी आयोजकों ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी गणमान्य एवं खिलाड़ियों, दर्शकों का आभार प्रकट किया। क्रिकेट खेल की लोकप्रियता ग्रामीणांचल जमुआ गांव में बढ़ने से गांव का नाम रौशन होने पर ग्राम प्रधान एवं संभ्रांत जनों ने आयोजनकर्ता युवा साथियों को साधुवाद आशीर्वाद दिया। प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान रविन्द्र जैशल जाटव, अजीत सिंह, विजय बहादुर सिंह, महताब खान, लीग के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र सिंह, राजेश पटेल, आदि उपस्थित रहें। पूरे टूर्नामेंट की कमेंट्री एवं संचालन राजीव सिंह व कमल ने किया।