Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

नगरागमन पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.प्रवीण तोगड़िया का किया गया भव्य स्वागत
JAUNPUR NEWS: नगर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.प्रवीण तोगड़िया का आगमन हुआ। उन्होंने भरत टॉकीज चैराहा स्थित पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के कार्यालय पर प्रबुद्ध नागरिकों और हिंदू समाज के गणमान्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उनका माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में डॉ.प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि संगठित, जागरूक और संस्कारित हिंदू समाज राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने जोर दिया कि जिस दिन हिंदू समाज एकजुट होगा, उस दिन विश्व पटल पर हिंदू गौरव स्थापित होगा। हिंदू समाज को जागृत और संगठित करने के उद्देश्य से उन्होंने प्रत्येक हिंदू से हर मंगलवार और शनिवार को मंदिरों में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने का आह्वान किया। डॉ.प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि इससे समाज में आध्यात्मिक शक्ति, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना सशक्त होगी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को हिंदू को जागो-हिंदू को जगाओ का सामूहिक संकल्प भी दिलाया।
इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, तरुण शुक्ला, संतोष दुबे, प्रिंस गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राकेश गुप्ता, विनय उमर वैश्य, कामता चैरसिया, लवकुश दुबे, प्रदीप विश्वकर्मा दीपू, सौरभ चैरसिया, कमलेश जायसवाल, अजय दुबे, अरविंद मौर्य, प्रदीप यादव, अशोक पाल, रिंकू जायसवाल, उमेश सिंह, लोकेश सिंह, राजकुमार गुप्ता, नरसिंह यादव, संतोष मोदनवाल, विवेक यादव, विपिन तिवारी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।