Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

छात्र जोड़ो अभियान के तहत हुई एनएसयूआई की एक महत्वपूर्ण बैठक
BHADOHI NEWS: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिलाध्यक्ष शक्ति मिश्र के नेतृत्व में सुरियावां स्थित कैंप कार्यालय में ष्छात्र जोड़ो अभियानष् के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को संगठन से जोड़कर शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष को मजबूत करना था। इस दौरान मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने कहा कि एनएसयूआई हमेशा से छात्रों की आवाज बुलंद करती आई है। उन्होंने शिक्षा के निजीकरण, बढ़ती बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे घोटालों को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने जोर दिया कि छात्र जोड़ो अभियान के माध्यम से हर कॉलेज और विश्वविद्यालय तक पहुंचकर छात्रों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ी जाएगी। नेशनल कोऑर्डिनेटर हरिकेश कुमार हैरी, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप पाल और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शक्ति मिश्रा ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि छात्र वर्ग लगातार शोषण का शिकार हो रहा है। एनएसयूआई सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने भदोही जनपद में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और छात्र हितों की किसी भी कीमत पर अनदेखी न करने का संकल्प लिया। पार्टी जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि छात्र और युवा देश का भविष्य हैं। एनएसयूआई द्वारा चलाए जा रहे ष्छात्र जोड़ो अभियानष् को समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र दुबे राजन, सुरेशचंद्र मिश्र, दिलीप मिश्र, नाजिम अली, संदीप दुबे, सुरेश चैहान, करण मौर्य, रमाशंकर बिंद, सरफराज अहमद, अनीस शेख, विशाल गौतम, जल्लू यादव, धीरज बिंद, अलाउद्दीन, नीरज कनौजिया, मुस्ताक अहमद, शमशेर अहमद, राजू गौतम, राकेश पाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।