सेवाश्रम इंटर कॉलेज की सोनभद्र पर 3 रनों से रोमांचक जीत

बदौलत आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने विंध्याचल एमआरसीसी को किया पराजित
चंदन यादव की घातक गेंदबाजी, मैन आॅफ द मैच घोषित
3.2 ओवर में 5 विकेट लेकर लगाई हैट्रिक

BHADOHI NEWS:  महर्षि आजाद राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चैथे दिन बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने विंध्याचल एमआरसीसी को किया पराजित कर विजयी बनी। जिसमें चंदन यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवर में 5 विकेट लेकर लगाई हैट्रिक लगाई और  मैन आॅफ द मैच घोषित हुए। जबकि दूसरे मुकाबले में सेवाश्रम इंटर कॉलेज सुरियावां ने सोनभद्र टीम को 3 रनों से हराया। ज्ञातव्य हो कि सुरियावां क्षेत्र स्थित महर्षि आजाद स्टेडियम, मेढ़ी में तेजधर ब्रह्मबाबा खेल समिति द्वारा आयोजित महर्षि आजाद राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मुकाबला आजाद स्पोर्ट्स क्लब जूनियर एवं विंध्याचल एमआरसीसी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विंध्याचल को 33 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। कप्तान संदीप ने 45 गेंदों पर 37 रन की उपयोगी पारी खेली। प्रियांशु ने 23 गेंदों पर 20 रन बनाए, जबकि प्रांजल यादव ने 15 गेंदों पर नाबाद 20 रन जोड़कर स्कोर को मजबूत किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंध्याचल एमआरसीसी की टीम 16.2 ओवर में 96 रन पर ही सिमट गई। अनुज मिश्रा ने 36 रन और रूपांशु चतुर्वेदी ने 27 रन बनाए। शेष बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सके। आजाद स्पोर्ट्स क्लब की जीत में गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। चंदन यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवर में 5 विकेट लेने के साथ हैट्रिक भी लगाई। जिससे मैच पूरी तरह एकतरफा हो गया। इसके अलावा राजन यादव ने 2 विकेट तथा प्रांजल यादव और विशाल यादव ने 1-1 विकेट हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के लिए चंदन यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दिन का  दूसरा मुकाबला सेवाश्रम इंटरमीडिएट कॉलेज सुरियावां एवं सोनभद्र के बीच खेला गया, जो अंत तक बेहद रोमांचक रहा। सेवाश्रम इंटर कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट पर 114 रन बनाए। जवाब में सोनभद्र की टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन 16 ओवर में 9 विकेट पर 111 रन ही बना सकी। इस प्रकार सेवाश्रम इंटर कॉलेज ने 3 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। आयोजकों के अनुसार गुरुवार को मुरादाबाद बनाम गाजीपुर तथा जौनपुर बनाम मीरजापुर के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सचिव अमर बहादुर सिंह, विजयशंकर राय, राजमणि पांडेय, राजकुमार सरोज, जेपी सिंह, रामजीत यादव, श्याम बहादुर यादव, दिनेश यादव ‘दादा’, परमेंद्र गौतम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *