ताला तोड़कर चोरों ने पार किया भैंस

KAUSHAMBI NEWS:  सैनी कोतवाली क्षेत्र के शाखा का मजरा गुरु का पुरवा गांव में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर लोडर में लादकर भैंस पार कर दिया, पशु पालक ने खोजबीन के बाद पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के शाखा का मजरा गुरु का पुरवा निवासी  नथन लाल त्रिपाठी पुत्र राधे श्याम ने बुधवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती रात आए चोर कमरे का ताला तोड़कर उसमें बंधी भैंस पार कर दिया, सुबह कमरे से भैस नदारत देख खोजबीन किया लेकिन भैंस का पता नहीं चल सका। नथन लाल का आरोप है कि बीती रात लोडर सवार चोर उसकी लगभग 65 हजार की भैंस पार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *