ठेला में फास्ट फूड लगाने वाले मजदूर के साथ मारपीट, धमकी, तीन के विरुद्ध प्राथमिकी

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे के रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ठेला में फास्ट फूड की दुकान लगाए मजदूर के साथ ठेला लगाने को लेकर मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। जालौन जनपद के सलेमपुर गुलाब पूरा छिरीया निवासी प्रेम सिंह पुत्र विजय सिंह ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह सिराथू कस्बे के वार्ड नं 11 कानून गो पूरा में किराए का कमरा लेकर रहता है और सिराथू रेलवे ओवरब्रिज के नीचे फास्ट फूड का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। प्रेम सिंह का आरोप है कि सोमवार की शाम सात बजे के करीब कुछ लोग आए और गाली गलौच कर मेरे मजदूर रोहित पटेल के साथ मारपीट कर ठेला न लगाने और जान से मारने की धमकी देने लगे। प्रेम सिंह की शिकायत पर सैनी पुलिस ने जितेंद्र सोनकर, भोलू सहित दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *