Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ठेकेदार ने श्रमिकों से काम कराके पैसा देने से किया इनकार,अब उल्टा मुकदमें में फंसाने का दे रहा है धमकी
LAKHIMPUR KHERI NEWS: जिले की पुलिस लाइन में निर्माणाधीन भवन में पुताई कार्य में लगे श्रमिकों के साथ गंभीर लापरवाही और शोषण का मामला सामने आया है।लाखों रुपये की लागत से बन रहे इस सरकारी भवन का रंग-रोगन का काम करने वाले श्रमिकों को न तो समय पर भुगतान किया जा रहा है और न ही पूरी मजदूरी दी जा रही है। जानकारी मुताबिक कथित ठेकेदार व श्रमिकों का मामला सदर कोतवाली क्षेत्र की जेल गेट चौकी पहुंच गया जहां ठेकेदार ने श्रमिकों के खिलाफ बाइक छीनने का आरोप लगाते हुए उल्टा फंसाने का षड्यंत्र रचने लगा।जानकारी मुताबिक बसहा माफी निवासी कलीम, ग्राम देवकली घोसियाना निवासी इमरान और शाहिद समेत अन्य मजदूर पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन भवन में पुताई का काम किया था श्रमिकों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा दिए गए काम को पूरा होने के बाद भी ठेकेदार ने मजदूरी का भुगतान नही किया गया वही पीड़ित मजदूरों ने बताया कि जब उन्होंने ठेकेदार से मजदूरी मांगी तो ठेकेदार ने पैसा देने मे टाल-मटोल करना शुरू किया वही ठेकेदार ने अपनी बाइक उन्हें देते हुए कहा कि मजदूरी का पैसा मिलने पर बाइक मुझे दे देना हालांकि बाइक आपसी सहमति से देने का वीडियो भी मजदूरों के पास साक्ष्य के रूप में उपलब्ध है।
वही श्रमिक हारून ने बताया कि सभी मजदूरों की लगभग 75 हजार रुपए मजदूरी बकाया है जिसे ठेकेदार देने से मना कर रहा है श्रमिकों का आरोप है कि दहाड़ी का बकाया भुगतान करने के बजाय उल्टा श्रमिकों को फंसाने के लिए तहरीर देकर तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है।
ठेकेदार गायब तो जिम्मेदारी किसकी?
वही श्रमिकों ने डीएम,एसपी समेत मुख्यमंत्री महोदय को शिकायत करते हुए ठेकेदार से बकाया मजदूरी का पैसा दिलाने व जालसाज ठेकेदार पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि पुलिस लाइन में सरकारी भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में श्रमिकों के साथ हो रहा यह व्यवहार न सिर्फ प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करता है, बल्कि श्रम कानूनों के उल्लंघन की ओर भी इशारा करता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कब और क्या ठोस कार्रवाई करता है।