Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: अयोध्या में भगवान श्री राम जी की प्रतिमा एवं प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ के अवसर पर पहाड़ी ब्लाक के मलईकापूरा गांव से श्री रामचंद्र जी की धार्मिक शोभायात्रा एवं भव्य रैली का आयोजन आज 22 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से किया गया । कार्यक्रम के आयोजक पहाड़ी ब्लाक अध्यक्ष शिवम सिंह द्वारा बताया गया कि यह रैली मल्ले का पूरा से प्रारंभ होकर विभिन्न क्षेत्र से होता हुआ वापस मल्ले के पूरा में ही समाप्त हुआ। करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार द्वारा सभी हिंदू भाइयों का आवाहन इस रैली में किया गया था। करणी सेना के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रैली में शामिल होकर श्री रामचंद्र जी की शोभायात्रा को सफल बनाये गया। और भगवान श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने अपील किया है कि आज के दिन सभी हिंदू भाई भगवान आदि शिरोमणि श्री राम जी के प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के इस पावन वर्षगांठ पर अपने-अपने क्षेत्र में भी इस खुशी के दिन को अवश्य मनाये और पुण्य के भागी बने। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अगुवाई करने वालों में जिला अध्यक्ष करणी सेना दिलीप सिंह गहरवार, इंस्पेक्टर सिंह शिवम, अवनीश सिंह ,शाश्वत सिंह, विरेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, अखिलेश सिंह, रंजीत सिंह, महेश सिंह, अभय राज सिंह, अम्बिका सिंह, हरिओम सिंह,साहिल सिंह,गोलू सिंह,सुरज सिंह, योगेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह कपिल देव सिंह, शिव शक्ति सिंह,सौरभ सिंह, धर्म जीत सिंह, शिवशंकर सिंह सहित सैकड़ो राम भक्त शामिल रहे।