धर्म अपनी जगह,राष्ट्रहित सर्वोपरि

जगदगुरु स्वामी कृष्णाचार्य महराज के शिविर में संत सम्मेलन संपन्न
संतों ने कहा कि राष्ट्र भावना भी जागृत करनी चाहिए

PRAYAGRAJ NEWS :  संगम की रेती पर आयोजित हो रहे माघ मेले के सेक्टर- 4 में बुधवार को वैष्णव संत सम्मेलन का आयोजन ऋषिकेश के जगदगुरू स्वामी कृष्णाचार्य महराज के शिविर में आज हुआ। राष्ट्र के प्रति संतों के योगदान विषय पर संत सम्मेलन जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज के श्री कृष्ण कुंज शिविर ऋषिकेश आश्रम में आयोजित किया गया जिसमें वैष्णव संप्रदाय के आए संतों ने राष्ट्र निर्माण में संतों के योगदान पर विस्तार से चर्चा की। संतों ने कहा कि धर्म अपनी जगह है, लेकिन राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। गोपाल जी महाराज ने कहा कि सीएम योगी ने बिल्कुल सही कहा है कि सन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की बात का समर्थन करते हुए कहा है कि जब राष्ट्र रहेगा तभी धर्म भी बचेगा इसलिए संतो को धर्म के साथ ही साथ लोगों में राष्ट्र भावना भी जागृत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सनातन का उदय काल है इसलिए संतों को मिलकर सनातन के साथ ही साथ राष्ट्र के पुनर्निर्माण में भी अपना योगदान देना चाहिए। संत सम्मेलन की अध्यक्षता स्वामी जय रामदास जी फलाहारी महाराज श्रृंगवेरपुर ने की। इस मौके पर भव्य आरती और भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। संत सम्मेलन में भक्ति भजनों पर श्रद्धालु भी झूमने लगे। प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य गोपाल महाराज ने बताया कि बसंत पंचमी शुक्रवार को शिविर में जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज का प्राकट्योत्सव पूर्वाह्न 11बजे भी बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें बडी संख्या में शिष्यगण शामिल होगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *