Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत किया गया 3 नई चैकियों का सृजन
BHADOHI NEWS: जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की दृष्टिगत डीएम शैलेश कुमार एवं एसपी अभिमन्यु मांगलिक नेतृत्व में जनपद में 3 नए चैकियों के सृजन का निर्णय लिया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना और जनता तक पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करना है। इस दौरान कोतवाली भदोही के तुलसीचक व मुसीलाटपुर तथा कोइरौना थाना के सेमराधनाथ में नई चैकियां सृजित की गई है। ये चैकियां संवेदनशील एवं दूरदराज क्षेत्रों में स्थापित की गई हैं। ताकि अपराध पर त्वरित अंकुश लगाया जा सके और पुलिस की पहुंच हर नागरिक तक हो सके। इससे थाने से दूर बसे गांवों, बाजारों में अपराध पर नजर रखना आसान हो जाता है। इससे स्थानीय स्तर पर गश्त, चेकिंग, संदिग्धों की जांच और छोटे-मोटे विवादों का तुरंत निपटारा करने में मदद मिलेगी। इससे बड़े थानों पर बोझ कम होगा और अपराध दर घटेगी। महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस की उपस्थिति से और जनता की सुरक्षा और विश्वास बढ़ेगा। एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण, गौ-तस्करी रोकथाम, वांछित गिरफ्तारी और संगठित अपराध पर फोकस करते हुए नई चैकियों का निर्माण किया गया हैं, ताकि जिले में शांति बनी रहे और अपराधी तत्वों पर दबाव बढ़े। जिले के दूरदराज गांवों, बाजारों, घाटों एवं सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की मौजूदगी को और विस्तारित करेगा, ताकि अपराध की जड़ें ही समाप्त हो सकें।