Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सचल दल वाहन को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 45 दिनों तक चलेगा यह कार्यक्रम
BHADOHI NEWS: राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एफएमडीसीपी (खुरपका-मुंहपका रोग) टीकाकरण के सातवें चरण का गुरुवार को डीएम शैलेश कुमार ने शुभारंभ किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट से सचल दल वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान डीएम ने बताया कि एफएमडीसीपी का टीका, जिसे खुरपका-मुंहपका रोग (थ्डक्ब्च्) का टीका भी कहा जाता है। यह एक ऐसा टीका है जो पशुओं को एफएमडीसीपी नामक बीमारी से बचाने के लिए लगाया जाता है। एफएमडीसीपी एक गंभीर, अत्यधिक संक्रामक वायरल रोग है जो पशुधन को प्रभावित करता है। यह रोग बुखार, मुंह और पैरों में छाले, और लंगड़ापन जैसे लक्षण पैदा करता है। एफएमडीसीपी टीकाकरण, रोग के प्रसार को रोकने और पशुधन के स्वास्थ्य की रक्षा करने का एक प्रभावी तरीका है। उन्होंने बताया कि जनपद में एफएमडीसीपी टीकाकरण के सातवें चरण का कार्यक्रम 22 जनवरी से प्रारंभ होकर 10 मार्च तक कुल 45 दिन चलेगा।एफएमडीसीपी टीकाकरण के सातवें चरण के कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए 6 विकासखंडों में 75 न्याय पंचायतों में 539 ग्राम पंचायतों में एवं 1237 राजस्व गांवों में कुल 15 टीमों व 5 सचल वाहन एवं 4 मोबाइल वेटनरी यूनिट द्वारा 218900 गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण कराया जाएगा। डीएम ने ब्लाक स्तर पर नोडल टीम गठित में पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अरुण कुमार सिंह सूरियावां, डॉ.राजेश कुमार दुर्गागंज, डॉ.आनंध मिश्र भदोही, डॉ.शिवकुमार शुक्ला औराई, डॉ.कमलेश चंद्र प्रकाश डीघ प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही डॉ.विनोद कुमार ज्ञानपुर में पर्यवेक्षणीय कार्य के लिए तैनाती की गई है। जनपद स्तर पर डिप्टी सीबीओ डॉ.गीता को नोडल अधिकारी अधिकारी बनाया गया है। इस मौके पर पर सीडीओ बालगोविंद शुक्ल, डिप्टी सीबीओ डॉ.गीता, एवं पशु विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।