राम जानकी मंदिर में अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन

FATEHPUR NEWS:  रामगंज पक्का तालाब स्थित राम जानकी मंदिर में अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत आरती के साथ की गई। आरती के उपरांत भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूड़ी-सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर पंडित अवधेश दास, श्रीराम सेना प्रमुख रूपम महाराज, अजय तिवारी, राजन तिवारी, अजय गुप्ता, विष्णु गुप्ता, विवेक शुक्ला, अनिल साहू, शिवम गुप्ता, धीरू तिवारी, विकास श्रीवास्तव, प्रतीक मौर्य, अंशु गुप्ता, अश्विनी बाजपेई, दुर्गेश चंद्र गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *