Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक गुरुवार को विधानसभा सिराथू के थुलगुला गांव में आयोजित की गई। कैडर कैंप के माध्यम से पार्टी को बूथ स्तर मजबूत करने की अपील की गई । बैठक की अध्यक्षता प्रतीक मौर्य ने किया जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष घनश्याम गौतम ने किया, बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी के एल गौतम रहे । इस दौरान जिला प्रभारी के एल गौतम ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए हमें एकजुट होना पड़ेगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रतीक मौर्य ने कहा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते है, 2027 में बसपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर घर से निकलना पड़ेगा ।बैठक में जिला प्रभारी के एल गौतम, प्रतीक मौर्य , शुकरु लाल निर्मल , विक्रमाजीत , घनश्याम गौतम , पी पी चौरसिया , वरिष्ठ कार्यकर्ता पंकज पासी, सईद ,इकबाल प्रधान , अजय सरोज , सोनू गौतम , रामधनी , रमेश , शिवभूषण, छविलाल धर्मराज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।